मंगलवार, 3 जुलाई 2012

आर्य उप प्रतिनिधि सभा कानपुर नगर आपका स्वागत करती है .कानपुर नगर में लगभग ५० से ज्यादा आर्य समाजें हैं.इन आर्य समाजों में धर्म रक्षा और समाज सुधार के कार्यक्रम चलाये जाते हैं.आर्य समाजों में रविवार को साप्ताहिक सत्संग होता है जिसमें संध्या,हवन के अलावा उपदेश और प्रवचन भी होता है.आप भी एक निश्चित न्यूनतम वार्षिक शुल्क देकर आर्य समाज के सदस्य बन सकते हैं और इन सभी आयोजनों में भाग ले सकते हैं.आप आर्य समाजों में जाकर अपने धर्म ग्रंथों को पढ़ सकते हैं,शंका समाधान कर सकते हैं.अपने बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति की जानकारी दे सकते हैं.और साथ ही अपना ज्ञान भी बढ़ा सकते हैं.आर्य समाज से सम्बंधित किसी भी सहायता के लिए आप कृपया 05122680045  पर संपर्क करें.आर्य समाज से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए  करें www.aryasamajworld.com पर क्लिक करें.

                      

         आर्य उप प्रतिनिधि सभा कानपुर का वेद प्रचार सप्ताह 

आर्य उप प्रतिनिधि सभा कानपुर का वेद प्रचार सप्ताह दिनांक 22 जुलाई से 29 जुलाई तक  मनाया जा रहा है.जिसमें दिल्ली से श्री सतीश सत्यम जी वेद प्रचार करेंगे ये कार्यक्रम रोजाना सुबह और शाम दो सभाओं में अलग अलग जगहों पर होगा.कार्यक्रम की जानकारी हेतु कृपया 09935336481  पर श्री सतीश गुप्ता जी से संपर्क करें.